फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hriawan Sugar Mill Sugar crushing season start

हरियावां चीनी मिल का शुभारंभ

Wed, 25 Nov 2015 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई।
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई। Updated Wed, 25 Nov 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Hriawan Sugar Mill Sugar crushing season start
डीएससीएल शुगर चीनी मिल के पेराई सत्र का मंगलवार को  जिलाधिकारी रमेश मिश्रा फीता काटकर  उद्घाटन  किया। आचार्य ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न कराई। इस मौके पर डीएम ने सबसे पहले बैलगाड़ी से गन्ना लेकर मिल में आने वाले किसान श्रीकृष्ण का माला पहनाकर स्वागत किया। बैलों की जोड़ी को भी माला पहना मिठाई खिलाई गई। डीएम ने किसान श्रीकृष्ण को पुरस्कार दिया। इसके बाद मिल के डोंगे में गन्ना डालकर चीनी मिल चलाया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी रमेश मिश्रा ने  चीनी मिल कर्मियों से कई मिल के संचालन व गन्ना आदि विषय पर जानकारी ली। उन्होंने कहा कि चीनी मिल हरियावां में होने से  आसपास के गन्ना किसानों को गन्ने की खपत के साथ-साथ उसके  अच्छे दाम भी मिलते है। जिससे किसानों को गरीबी भी दूर होती है। उन्होंने कहा कि किसान गन्ने से मुंह न मोड़े और वह लोग गन्ने की खेती करते रहे।
विज्ञापन


चीनी मिल के प्रबंधक प्रदीप त्यागी ने बताया कि इस वर्ष की गन्ना पेराई का सत्र करीब 80 लाख क्विंटल रखा गया है। इस दौरान डीएससीएल शुगर हरियावां के प्रबंधक प्रदीप त्यागी,गन्ना वरिष्ठ प्रबंधक सुभाष खोखर, वरिष्ठ प्रबंधक एसके चक्रवर्ती,वीके त्यागी,चंद्रहास,चंद्रवीर, संजय,पुनीत आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब किसानों को पर्चियों का इंतजार
चीनी मिल का पेराई सत्र भले ही ऊपरी दबाव के चलते शुरु करा दिया गया हो। लेकिन चीनी मिल के परिसर में गन्ने की ट्राली देखकर साफ कहा जा सकता है कि यह सिर्फ रस्म अदायगी ही की जा रही है। वहीं कई अधिकारी आपस में बात करते दिख रहे थे कि इस सप्ताह ऐसी ही चीनी मिल चलेगी। वहीं आसपास के गन्ना किसानों ने भी इस बात को स्वीकार किया है। वहीं चीनी मिल द्वारा अगले सप्ताह से ही सही ढंग से पर्ची मिलना शुरु होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed