{"_id":"68bc8c419e7de7d6e90b8a1b","slug":"houses-collapsed-due-to-rain-villagers-asked-for-help-hardoi-news-c-212-1-bnd1007-132892-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बारिश से ढहे मकान, ग्रामीणों ने मांगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बारिश से ढहे मकान, ग्रामीणों ने मांगी मदद
Sun, 07 Sep 2025 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 20 -स्वराज पुरवा में सडक पर जलभराव से निकलते ग्रामीण। संवाद
बबेरू। लगातार बारिश से मंठा गांव के स्वराज पुरवा में आधा दर्जन रिहायशी मकान ढह जाने से पीड़ित बेघर हो गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। गांव के रामदास, रामसजीवन, बेटा, बोधनिया, शोभा सिंह, रामनरेश, प्रेमचंद आदि ने बताया कि दो सौ की आबादी के पुरवा में बारिश से उनके कच्चे रिहायशी मकान भरभराकर गिर चुके हैं।
प्रशासन को जानकारी देने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही। ग्रामीणों ने बताया कि मुख्य मार्ग से पुरवा तक सड़क न होने से कच्चा रास्ता दलदल बन चुका है।इससे ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कत होती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। गांव के ही अमर सिंह, नीरज, प्रभाकांत, कृष्ण कुमार, रामस्वरूप आदि ग्रामीणों ने एसडीएम अविनाश त्यागी को शिकायती पत्र सौंपकर मुआवजा व सड़क सहित अन्य मांगों को पूरा कराने की मांग की है। (संवाद)