फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   " Hospitals should provide adequate facilities '

‘अस्पतालों में पर्याप्त सुविधाएं रहें मुहैया’

Sun, 29 Mar 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Sun, 29 Mar 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
" Hospitals should provide adequate facilities '

सूबे के  चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन

विज्ञापन
अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि ग्रीष्मकालीन जनित रोगों की रोकथाम की अभी से तैयारी शुरू करें। विशेष तौर से बच्चों की बीमारी से निपटने के लिए जिला अस्पताल समेत अन्य सभी स्वास्थ्य केेंद्रों पर पर्याप्त दवाएं हर समय मौजूद रहे।

इसके लिए जो भी जरूरी उपाय है वह करें। वह शनिवार को वैैटगंज स्थित आवास पर पहुंचे और अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुन उनका निस्तारण कराया। राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए महिला सम्मान कोष का गठन किया है।

सरकार ने कन्या विद्या धन योजना दोबारा शुरू कर मेरिट के आधार पर लैपटॉप देने का निर्णय लिया। कहा कि सरकार ने 500 और नई एंबुलेंस खरीदने का निर्णय लिया है, वहीं अगले वित्तीय वर्ष से शहरों से मलिन बस्तियोें को हटाने का निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि मेडिकल टीचरों की रिटायर उम्र बढ़ाकर 65 वर्ष कर दी है। गांवों और मजरों का विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है। इस मौके पर फखरूल इस्लाम फक्कन, प्रेम सिंह, हाजी वसीम अहमद सिद्दीकी, वित्तू सिंह, सरदार नायब सिंह, गुरुलाल सिंह, राजेश सिंह, पवन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, रामकिशोर कटियार, अरशद अली आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed