{"_id":"69024e88c3d880b75907db61","slug":"hope-arose-that-five-hundred-villages-would-be-illuminated-with-electricity-hardoi-news-c-213-1-hra1004-139509-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पांच सौ मजरों के बिजली से रोशन होने की जगी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पांच सौ मजरों के बिजली से रोशन होने की जगी उम्मीद
विज्ञापन
हरदोई। हर घर बिजली के जरिये उजाला पहुंचाने की कवायद अब और तेज की जाएगी।
विद्युतीकरण से वंचित जनपद के 500 गांव जल्द ही रोशन होंगे। यह ऐसे गांव हैं जहां महज दस से 15 मकान ही हैं। यहां के बाशिंदे बिजली के कनेक्शन की चाहत तो रखते हैं लेकिन बिजली के तार और खंभे गांव तक न आने के कारण इनकी चाहत पूरी नहीं हो पाती। फिलहाल ऐसे गांवों की सूची विद्युत निगम ने तैयार कराना शुरू कर दिया है।
जिले की ऐसी ग्राम पंचायत के मजरों में जहां 10 से 15 घर बने हैं, वहां कई कारणों के चलते लोगों को बिजली नहीं मिल पाई। ऐसा नहीं है कि स्थानीय निवासियों ने प्रयास नहीं किया। लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर कार्यालयों के चक्कर काटे लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पावर कॉरपोरेशन ने जिले में ऐसे करीब पांच सौ मजरे होने की संभावना व्यक्त की है जिनमें अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है।
कॉरपोरेशन के निर्देश पर सभी बिजली कर्मचारियों काे निर्देशित कर दिया गया है कि वह उपकेंद्र के अंतर्गत खंडवार ग्राम प्रधानों से संपर्क कर ऐसे मजरों की सूची दें जहां अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है। अवर अभियंताओं ने भी सूची जुटाना शुरू कर दिया है। अधिशासी अभियंता सूर्य कुमार ने बताया कि ग्राम प्रधानों से सूचनाएं लेकर मंडल कार्यालय भेजी जाएंगी ताकि विद्युतीकरण का कार्य कराया जा सके।
विज्ञापन
शहर से पांच किमी. दूर गांव में नहीं बिजली
दूरस्थ क्षेत्रों की बात बाद में आती है, जिला मुख्यालय के आसपास के गांवों में ही कई ऐसे मजरे हैं जहां बिजली नहीं पहुंची। सीतापुर रोड से हरसिंगपुर जाने वाले मार्ग पर ही 20 से 25 घरों में बिजली नहीं है। इसी प्रकार बावन रोड पर सर्विस सेंटर के सामने वैष्णवी नगर कॉलोनी, केला बगिया आजादनगर, टिलिया मजार समेत ऐसे कई छोटे मजरे व मोहल्ले हैं जो शहर से लगे होने के बाद या तो उनमें बिजली नहीं है या फिर बांस बल्लियों से तार पहुंचाए गए हैं।