फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Honorable is measuring the height of voters

वोटरों की ड्योढ़ी नाप रहे माननीय

Sun, 20 Feb 2022 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Honorable is measuring the height of voters
हरदोई। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर माननीय वोटरों की ड्योढ़ी नापते फिर रहे हैं। चुनावी अखाड़े में कूदे धुरंधरों में 13 प्रत्याशी पूर्व या निवर्तमान विधायक हैं। साथ ही पांच विधानसभाओं में निवर्तमान व पूर्व विधायकों के बीच मुकाबला है।
विज्ञापन

हरदोई सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल निवर्तमान विधायक हैं, जबकि सपा प्रत्याशी अनिल वर्मा दो बार विधायक रह चुके हैं। खास बात यह है कि नितिन सपा सरकार में तो अनिल वर्मा भाजपा सरकार में मंत्री पद संभाल चुके हैं।
विज्ञापन

गोपामऊ में भाजपा प्रत्याशी श्यामप्रकाश व सपा प्रत्याशी राजेश्वरी विधायक रह चुकीं हैं। पिछले चुनाव में इन्हीं दो प्रत्याशियों में मुकाबला हुआ था। जिसमें भाजपा के श्यामप्रकाश ने 31,378 वोटों के साथ जिले में सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांडी में भाजपा प्रत्याशी प्रभाष कुमार निवर्तमान विधायक हैं। उन्होंने 2007 में अपना पहला चुनाव सपा से लड़ा था, जिसमें वह रनर रहे थे। सपा प्रत्याशी ऊषा वर्मा तीन बार सांसद व एक बार विधायक रह चुकी हैं।
शाहाबाद में भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी निवर्तमान विधायक हैं। जबकि सपा प्रत्याशी आसिफ खां विधायक रह चुके हैं। बिलग्राम मल्लावां में निवर्तमान विधायक आशीष सिंह आशू को भाजपा ने दोबारा प्रत्याशी बनाया है।
यहां पूर्व विधायक सतीश वर्मा बसपा से प्रत्याशी हैं। साथ ही संडीला से पूर्व विधायक अब्दुल मन्नान व बालामऊ से निवर्तमान विधायक रामपाल वर्मा मैदान में हैं। दोनों ही प्रत्याशी बसपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। सवायजपुर से निवर्तमान विधायक माधवेंद्र सिंह रानू वोटरों की ड्योढ़ी नाप रहे हैं।
पुराने महावत रोक रहे हाथी की राह
पांच विधानसभाओं में पुराने महावत ही हाथी की राह रोक रहे हैं। बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में बसपा से दो बार विधायक बसपा सरकार में मंत्री रहे रामपाल वर्मा भाजपा से प्रत्याशी हैं।
यहां बसपा से तिलकचंद्र प्रत्याशी हैं। गोपामऊ में भाजपा प्रत्याशी श्यामप्रकाश 1996 में बसपा से विधायक रह चुके हैं। वहीं सपा प्रत्याशी राजेश्वरी 2007 में बसपा से विधायक रह चुकी हैं। यहां सर्वेश जनसेवा बसपा से प्रत्याशी हैं।

हरदोई सदर सीट पर भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल 2008 के उपचुनाव में बसपा से विधायक चुने गए थे। बसपा ने इस बार शोभित पाठक को प्रत्याशी बनाया है।
शाहाबाद सीट पर भाजपा प्रत्याशी 2008 के उपचुनाव व 2012 के चुनाव में सवायजपुर से बसपा से विधायक रह चुकी हैं। सपा प्रत्याशी आसिफ खां शाहाबाद से 2007 में बसपा से विधायक रहे हैं। यहां बसपा ने अहिबरन को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed