फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   HomeGuard, supported by colleagues, performs at SP's office

साथियों के समर्थन में उतरे होमगार्ड, एसपी कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Fri, 27 Jul 2018 12:04 AM IST
hardoi
hardoi Updated Fri, 27 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
HomeGuard, supported by colleagues, performs at SP's office
-एसपी कार्यालय पर विरोध - प्रदर्शन करते होमगार्ड। - फोटो : amarujala
 मझिला थानाध्यक्ष के होमगार्ड से की गई मारपीट के विरोध में जिले के होमगार्ड एकजुट होकर सड़क पर उतर आए। इन्होंने थानाध्यक्ष के विरोध में एसपी कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। इन्होंने कहा कि उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे।  
विज्ञापन


 थाना मझिला में तैनात होमगार्ड की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया कि 25 जुलाई की रात को थानाध्यक्ष ने अन्य होमगार्डों की ड्यूटी के बारे में पूछा। इस पर उसने बताया कि होमगार्ड सुनील कुमार और रामचंद्र की ड्यूटी सिपाहियों के साथ हमराही के रूप में लगी थी। सिपाहियों के बैंक ड्यूटी पर न जाने से होमगार्डों ने अकेले रायफल लेकर जाने से इंकार कर दिया। इससे थानाध्यक्ष नाराज हो गए। आरोप लगाया कि वह तीनों को गाली देने लगे। उसे पीट दिया।
विज्ञापन



होमगार्ड ने आरोप लगाया कि थानाध्यक्ष ने जेब से 450 रुपये निकाल लिए। थानाध्यक्ष की ओर से होमगार्ड के साथ ही गई अभद्रता और मारपीट के विरोध में जिले के होमगार्ड गुरुवार की शाम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर एकत्रित हुए। इन्होंने थानाध्यक्ष के विरोध में प्रदर्शन किया। पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंपा। होमगार्ड ने कहा कि वह किसी भी साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस संबंध में एसपी ने बताया कि दोनों को पक्षों को सुना जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed