फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Holly meets the color of unity dissolved

होली मिलन समारोहों में घुले एकता के रंग

Thu, 12 Mar 2015 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 12 Mar 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
Holly meets the color of unity dissolved

जिले के अलग अलग स्थानों पर बुधवार को आयोजित होली मिलन समारोह में लोग दलीय सीमा से ऊपर उठकर एक दूजे से मिले और होली की बधाई दी।

विज्ञापन


जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सिकंदरपुर, अलीशाबाद आदि गांवों में होली मिलन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिकरत करते हुए लोगों के गले मिल कर होली की बधाई दी और सभी के साथ परंपरागत होली मिलन को आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का प्रतीक बताया।

इस मौके पर उन्होंने सभी का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जब भी जहां कहीं किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो बिना किसी संकोच के उनसे सीधे संपर्क कर सकते हैं। मोबाइल पर फोन कर सकते हैं। हर संभव मदद की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


शाहाबाद में अधिवक्ता संघ द्वारा तहसील परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह में सपा विधायक बाबू खां ने कहा कि हमें आपस में गले मिलकर आपसी मतभेद भुला देने चाहिए। अधिवक्ताओं की मांग पर सपा विधायक ने अपनी निधि से लाइब्रेरी कक्ष बनवाने की घोषणा करते हुए कहा कि वह मुंसिफ कोर्ट के लिए भी हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र के अनुरूप पांच लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की बजाए पूर्व से दिए जा रहे पचास हजार रुपए की सहायता भी बंद कर दी गई है। कहा कि मांगे पूरी किए जाने तक आंदोलन जारी रहेगा।

एसडीएम मंशाराम वर्मा ने कहा कि अधिकारी तहसील के सभी 459 गांवों में भ्रमण कर जनता की समस्याओं का निराकरण करेंगे। तहसीलदार अबुल कलाम ने कहा कि राम और गौतम की धरती पर हिंसा का कोई स्थान नहीं है। हमारी एकता को कोई भी शक्ति नहीं तोड़ सकती है।

समारोह को वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश चंद्र गुप्त, रामसनेही मिश्रा, अजय प्रताप अवस्थी, विमलेश सिंह लोधी आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता उपाध्यक्ष राजकुमार रावत ने की।

बिलग्राम में लेखपाल संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में लेखपाल हरिओम ने अधिकारियों एवं तहसील में तैनात सभी कर्मचारियों को उपाधियां दीं। इसके बाद अधिवक्ता रवीश चन्द्र अग्रवाल ने चुटकुलों के माध्यम से व्यंग्य किया। कानूनगो रामखेलावन ने व्यंग्यात्मक कविताएं सुनाईं, अधिवक्ता सियाराम यादव ने भी व्यंग्य प्रस्तुत किए।

इस दौरान सीओ बिलग्राम विजय तिवारी ने होली के समय शराब के सेवन से झगड़ा फसाद होने पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि भारत के सबसे लोकप्रिय इस पर्व पर इस तरह की हरकतें बेहद निराशाजनक हैं। आपसी सौहार्द के साथ इस पर्व को मनाना चाहिए। एसडीएम पीपी तिवारी ने फाग गीत सुनाया। इस मौके पर तहसीलदार रामचंद्र यादव, अधिवक्ता योगेन्द्र सिंह, सज्जाद हुसैन आदि भी मौजूद रहे।

हरपालपुर के ग्राम खसौरा में नरधेश यादव द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने समाज के हर वर्ग की बेहतरी के लिए तमाम काम किए हैं। सपा कार्यकर्ताओं को चाहिए कि जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुभाष पाल, मुंदरपाल, मनोज अगिभनहोत्री, भगवान बक्श सिंह, भूपेंद्र सिंह, जीतेंद्र सिंह तोमर, विजय यादव आदि मौजूद रहे।


शहर क्षेत्र में स्थित घंटाघर प्रांगण में हरदोई डाक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। इस मौके पर सीएमओ डा. वीके गुप्ता, अविनाश चंद्र गुप्ता, डा. जेके वर्मा, डा. सुरेश अगिभनहोत्री, डा. एपी सिंह, डा. एसएस माहेश्वरी, डा. अनुज गुप्ता, डा. नवीन सक्सेना, डा. सीके गुप्ता, डा. अलोक सिंह, डा. अरूण मौर्या, डा. आरपी गुप्ता आदि मौजूद रहे।

उधर, बावन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आयुर्वेदाचार्य पंडित शिव शर्मा शास्त्री उर्फ शिवानंद की स्मृति में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयेाजन हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed