फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Holika Dahan will be held at 3585 sites in the district

जिले के 3585 स्थलों पर होगा होलिका दहन

Tue, 23 Mar 2021 09:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Holika Dahan will be held at 3585 sites in the district
होली पास आते ही बाजारों में रौनक नजर आने लगी है। पुलिस प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण त्योहार हो और कोई रंग में भंग न मिला सके, इसको लेकर रूपरेखा तय कर ली है। जिले के 3585 स्थलों पर होलिका दहन कराए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
विज्ञापन

होली का रंग कई दिन पहले ही समां में उत्साह के साथ घुला नजर आने लगता है। होली इस बार 28 मार्च को है। मुहूर्त के बीच इसी रात होलिका का दहन किया जाएगा, जबकि 29 मार्च को रंग खेला जाएगा।
विज्ञापन

होलिका दहन को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा चौराहों या चयनित स्थलों पर लकड़ियां एकत्र करना शुरू कर दिया गया है।
लकड़ी रखने के लिए स्थान पहले से ही चयनित होते हैं। जिनका रिकार्ड संबंधित थानों में होता है। पुलिस प्रशासन की डायरी के मुताबिक जिले में 3585 स्थलों पर होलिका दहन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स का कहना है कि नई परंपरा किसी भी तरह नहीं पड़ने दी जाएगी। लोगों से अपील है कि होली का त्योहार शांतिपूर्वक व उत्साह से मनाया जाए।
सार्वजनिक संपत्ति से थोड़ा दूर रहकर होलिका दहन करें ताकि किसी तरह की कोई हानि न हो। अराजकता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने बताया कि होली का पर्व फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से आरंभ हो जाता है। हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक होली दो दिनों का पर्व होता है। पूर्णिमा तिथि के दिन प्रदोष काल में होलिका पूजा और दहन किया जाता है।
इसके अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। इस साल होली के दिन धुव्र योग बनने से इसका महत्व और बढ़ रहा है। कन्या राशि में चंद्रमा का गोचर और मकर राशि में पहले से ही शनि व गुरु विराजमान होंगे। जबकि शुक्र ग्रह और सूर्य मीन राशि में रहेंगे।
शास्त्री सनत मिश्रा का कहना है कि इस साल होलिका दहन 28 मार्च (रविवार) को होगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम छह बजकर 37 मिनट से रात आठ बजकर 56 मिनट तक है। जबकि 29 मार्च दिन सोमवार को देशभर में रंग वाली होली खेली जाएगी।

सुनील शास्त्री ने बताया कि होली को लेकर अभिजीत मुहूर्त 28 मार्च की दोपहर 12 बजकर सात मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।
अमृत काल सुबह 11 बजकर चार मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक एवं ब्रह्म मुहूर्त - सुबह चार बजकर 50 मिनट से सुबह पांच बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
सर्वार्थसिद्धि योग सुबह छह बजकर 26 मिनट से शाम पांच बजकर 36 मिनट तक एवं इसके बाद शाम पांच बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह 06 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। अमृतसिद्धि योग सुबह पांच बजकर 36 मिनट से 29 मार्च की सुबह छह बजकर 25 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed