फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Holidays over, yet a shortage of seats on trains.

Hardoi News: छुट्टियां खत्म फिर भी ट्रेनों में सीटों का संकट

Fri, 17 Jul 2026 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Holidays over, yet a shortage of seats on trains.
हरदोई। स्कूलों की गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने और लोगों के घर लौट आने के बावजूद ट्रेनों में आरक्षण का संकट कम नहीं हुआ। हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड की ओर जाने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनों में अगले एक माह तक सीटें उपलब्ध नहीं हैं। स्लीपर से लेकर एसी कोच तक लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

जुलाई माह आधा निकल गया है लेकिन हरदोई रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं बची हैं। दिल्ली और पंजाब में नौकरी करने वाले लोगों के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं, इलाज और अन्य जरूरी कार्यों से यात्रा करने वालों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली जाने के लिए स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस में 12 अगस्त तक स्लीपर में वेटिंग है जबकि एयर कंडीशन डिब्बे में 15 अगस्त तक सीट नहीं बची और प्रतीक्षा सूची लग गई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार सद्भावना एक्सप्रेस की अलग-अलग नंबर से चलने वाली ट्रेनों में भी आठ अगस्त तक किसी भी श्रेणी में सीटों की उपलब्धता नहीं है। ट्रेन 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में नौ अगस्त तक, 14207 पद्मावत एक्सप्रेस में दो अगस्त तक और 12229 लखनऊ मेल में 26 जुलाई तक सीटें नहीं बची हैं। स्टेशन अधीक्षक नरसी लाल मीणा ने बताया कि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे आरक्षण मिल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पंजाब जाने वाली ट्रेनों में सितंबर तक सीटें फुल
स्थानीय स्टेशन से पंजाब रूट पर जाने वाली ट्रेनों की स्थिति और भी बुरी है। बता दें कि पंजाब के लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में जाते हैं। ऐसे में इस रूट की सभी ट्रेनों में सितंबर तक सीटों की उपलब्धता समाप्त हो गई है और वेटिंग लिस्ट आ गई है। इनमें 13151 सियालदह एक्सप्रेस के स्लीपर में 16 सितंबर तक सीटें नहीं हैं और एसी में दो अगस्त तक नो रूम हो चुका है। ट्रेन 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस में छह अगस्त तक स्लीपर में 13 अगस्त तक एसी में सीटों की उपलब्धता समाप्त हो चुकी है। 13005 पंजाब मेल में 11 सितंबर तक स्लीपर में और 19 अगस्त तक एसी में सीटें नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed