{"_id":"ddfae6f741638dd4c8c7dc446416481a","slug":"hit-the-ground-touched-the-sky-enhanced-value-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारा मैदान, छुआ आसमान, बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारा मैदान, छुआ आसमान, बढ़ाया मान
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Tue, 26 May 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई बोर्ड नई दिल्ली के इंटरमीडियट परीक्षा
विज्ञापन
परिणाम सोमवार को घोषित हो गए। परिणामों को लेकर छात्र-छात्राओं से लेकर
अभिभावकों को में खासी उत्सुकता रहने के साथ उलझन भी रही। जैसे ही रिजल्ट
आनलाइन देखने को मुहैया हुआ तो इंटरनेट कैफों से लेकर घरों में कंप्यूटरों
के कीबोर्ड खटपट होने लगे।
जिसे सफलता मिली तो वो अपनी मेहनत पर इतरा उठा, पर जो असफल रहे उनके चेहरों की चमक उतर गई। परिणामों को लेकर कालेजों भी टीचरों एवं प्रबंधतंत्र की काफी सक्रियता रही। कमोवेश सभी स्कूलों ने अच्छे अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी और असफल रहने वालों को निराशा त्याग पहले से अधिक उत्साह के साथ पढ़ाई करने का हौसला दिया।
परीक्षा परिणाम जिले की मेधा को सामने ले आए हैं। सेंट जेम्स स्कूल के छात्र नितिन मिश्रा ने जहां 95.2 प्रतिशत अंक हासिल किए, वहीं सेट जेवियर्स स्कूल के सात्विक श्रीवास्तव ने भी 95 फीसदी अंक हासिल कर जिले के टापर रहे।
उधर जिले में सबसे अधिक अंक पाने वाले नितिन मिश्रा तथा सात्विक श्रीवास्तव को परिजनों ने मिठाई खिलाई और सफलता के लिए बधाई दी। दोनों मेधावियों ने कहा कि वे देश और समाज के लिए कुछ नया करने के लिए सिविल सर्विसेज और इंजीनियरिंग क्षेत्र में करियर बनाएंगे।