{"_id":"9dd4c34f1e31b684e42e6b313ec92af4","slug":"hindu-voice-magazine-was-released-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदु वाणी पत्रिका का हुआ विमोचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदु वाणी पत्रिका का हुआ विमोचन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 22 May 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप एवं महावीर छत्रसाल की जयंती के मौके
विज्ञापन
पर हिंदू युवा वाहिनी की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें महाराणा
प्रताप के जीवन से जुड़े तथ्यों से लोगों को अवगत कराया गया। महाराणा
प्रताप के शौर्य की चर्चा करते हुए युवा वाहिनी के सदस्यों ने राष्ट्र
रक्षा का संकल्प लिया।
साथ ही हिंदू वाहिनी द्वारा प्रकाशित हिंदु वाणी पत्रिका के प्रथम अंक का विमोचन किया गया। नघेटा रोड स्थित रामायण भवन में गुरुवार को हिंदु युवा वाहिनी द्वारा महाराणा प्रताप और महावीर छत्रसाल की जयंती मनाई गई। अवध किशोर खरे ने दोनों महापुरुषों के जीवन चरित्र का वर्णन किया। हरि गोविंद सिंह ने भी महापुरुषों से जुड़े प्रसंगों को सुनाया।
अभिषेक द्विवेदी ने भी महाराणा प्रताप से जुडे़ तथ्यों पर प्रकाश डाला। बताया कि हिंदू युवा वाहिनी गोरक्षा पीठ से जुड़ी है और महंत योगी आदित्यनाथ चलाते हैं। इस मौके पर अध्यक्ष अभिषेक चंदेल, संयोजक अरुण सिंह, प्रभारी अखिलेश सिंह, संजय सिंह, गिरीराज सिंह, राजीव खरे, अमित आर्य, अनुपम, अभिषेक सिंह व सरोज यादव मौजूद थे।