{"_id":"5dfe6ea98ebc3e87f62f63e5","slug":"hina-and-milon-comes-first-in-race-hardoi-news-knp533662438","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ में सबसे तेज दौड़े हिना व मिलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ में सबसे तेज दौड़े हिना व मिलन
विज्ञापन
हरदोई। महर्षि विद्या मंदिर में शनिवार को प्राइवेट व सरकारी स्कूलों के बीच क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें 50 मीटर दौड़ में हिना व मिलन प्रथम रहे।
50 मीटर बालिका दौड़ का शुभारंभ जिलाधिकारी पुलकित खरे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसमें प्राथमिक विद्यालय फिरोजापुर बावन की हिना प्रथम, कोथावा की रोशनी द्वितीय व शाहाबाद की सीमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में कोथावां के मिलन प्रथम, बाल विद्या भवन का आनंद सिंह द्वितीय व प्राथमिक विद्यालय फिरोजापुर के अजीत कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 100 मीटर रेस में प्राथमिक विद्यालय सुरसा नितिन प्रथम, कोथावां के मिलन द्वितीय, शाहाबाद के अनिल तृतीय रहे।
बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय फिरोजापुर हिना प्रथम, शाहाबाद की सीमा द्वितीय व जयपुरिया की कौशिकी ने तृतीय स्थान हासिल किया। क्रीड़ा प्रतियोगिता से पहले जिलाधिकारी ने कहा कि खेल से बच्चों की शारीरिक एवं बौधिक क्षमता में वृद्धि होती है और बच्चों का मानसिक विकास तेजी से बढ़ता है।
विज्ञापन
डीएम ने बेसिक एवं निजी विद्यालयों की होने वाली खो-खो एवं कबड्डी टीम का टॅास कर खेल प्रारंभ कराया और बच्चों के खेल प्रतिभा को भी देखा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मंडल स्तर पर विभिन्न खेलों में विजयी प्राप्त करने वाली बेसिक विद्यालयों के टीम के खेल अध्यापकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला व्यायाम शिक्षक कृष्ण बिहारी अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने किया।