फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   High speed car runs over two people, innocent child dies

Hardoi News: तेज रफ्तार कार ने दो को रौंदा, मासूम की मौत

Sat, 28 Feb 2026 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
High speed car runs over two people, innocent child dies
फाेटो-32-अलीजा। फाइल फोट
बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुघेरा गांव में शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे तेज रफ्तार कार ने बच्ची और किशोरी को रौंद दिया। घटना में बच्ची की मौत हो गई जबकि किशोरी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

घुघेरा निवासी शफीकुल हसन की बेटी अलीजा (7) शनिवार दोपहर मकान के पास मुख्य मार्ग स्थित दुकान पर अपनी साइकिल सही करा रही थी। गांव निवासी सरवन की बेटी पुष्पा (13) भी अपनी साइकिल बनवाने के लिए उसी दुकान पर खड़ी थी। इसी बीच तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर अलीजा और पुष्पा पर चढ़ गई। अचानक हुई घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। आनन फानन स्थानीय लोग अलीजा और पुष्पा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहंदर ले गए।
विज्ञापन

यहां चिकित्सक ने अलीजा को मृत घोषित कर दिया। पुष्पा को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। अलीजा की मौत की जानकारी मिलते ही मां हिना बदहवास हो गईं। मृतका तीन भाई-बहनों के बीच दूसरे नंबर पर थी। थानाध्यक्ष घनश्याम राम ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कार कब्जे में लेकर थाने में खड़ी करा दी गई है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed