फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hey Jag Bandn , Kesari Nandan , listen ...

हे जग बंदन, केसरी नंदन, सुन लो...

Tue, 05 May 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 05 May 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Hey Jag Bandn , Kesari Nandan , listen ...

आसमान से बरसती आग से राहगीरों को पवन पुत्र हनुमान

विज्ञापन
के नाम ने बड़ी तसल्ली दी। जेठ माह के पहले मंगलवार के मौके पर शहर में अबकी भी कई जगह पर भंडारा व शरबत का वितरण हुआ। शहर में थोड़ी-थोड़ी की दूरी पर पूड़ी सब्जी और शर्बत व बूंदी वितरण के स्टाल लगे नजर आए।

जहां मारुति नंदन को समर्पित भजनों का स्वर सुनाई दिए और जयकारे भी लगे। जेठ माह के पहले मंगलवार को खेतुई बालाजी के साथ बड़े चौराहे, सिनेमा चौराहे, नुमाइश चौराहे समेत कई चौराहों एवं मंदिरों पर सिर्फ हनुमानजी के जयकारे ही लगते सुनाई दिए। दिन भर पूजन अर्चन का कार्यक्रम चलता रहा, जो देर शाम तक जारी रहा।

इसके साथ ही जगह-जगह आयोजित भंडारों में पूड़ी सब्जी आदि का वितरण किया गया, जिसे लोगों ने प्रेम एवं श्रद्धा के साथ ग्रहण किया। जेठ माह के पहले मंगलवार पर शहर के समस्त हनुमान मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

शहर के बालाजी महाराज खेतुई, सिद्धिवेश्वर नाथ मंदिर, बाबा विश्वनाथ मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर, शिवभोले मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, हनुमान मंदिर सिनेमा चौराहा आदि मंदिरों में हनुमान लला के एक दर्शन पाने को भक्तों की भीड़ दिन भर उमड़ी रही।

शहर के सिनेमा रोड पर श्रद्धालुओं द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दिन भर चले भंडारे में श्रद्धालुओं को पूड़ी सब्जी आदि प्रसाद का वितरण किया जाता रहा। भंडारे में प्रसाद वितरण करने वालों में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, मनीष चतुर्वेदी, रामप्रकाश शुक्ल, श्याम सुंदर मिश्र, नीरज क पूर, संजीव रस्तोगी, दीपक त्रिवेदी, अनुपम पांडे, विकास सिंह, अनिल तिवारी, डा. नवीन सक्सेना आदि शामिल थे।

बड़े चौराहे पर श्रद्धालुओं द्वारा शरबत वितरण का आयोजन किया गया। घंटाघर रोड पर पूड़ी सब्जी वितरण किया गया। कुल मिलाकर पूरे शहर में कई जगहों पर भंडारे व शरबत वितरण का आयोजन हुआ, जिसमें प्रसाद पाने को लोगों की पंक्तियां लगी नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed