फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Heritage Cup: Jaipuria School won the match by 39 runs

हैरिटेज कप: जयपुरिया स्कूल ने 39 रनों से जीत मैच

Sat, 05 Apr 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 05 Apr 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Heritage Cup: Jaipuria School won the match by 39 runs
फोटो-39- स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन

हेरिटेज कप: जयपुरिया स्कूल ने 39 रनों से जीत मैच
- जयपुरिया स्कूल हरदोई व जॉनसन इलेवन के बीच हुआ मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। हैरिटेज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को पूल बी में जयपुरिया स्कूल हरदोई और जाॅनसन इलेवन के बीच मैच खेला गया। निर्धारित ओवर में पहले खेलते हुए जयपुरिया स्कूल हरदोई ने विशाल स्कोर दिया। स्कोर का पीछा करने उतरी जॉनसन इलेवन की टीम लक्ष्य नहीं पा सकी और मैच हार गई।
स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में हेरिटेज कप सीजन-2 के मैच में जयपुरिया स्कूल हरदोई और जॉनसन इलेवन के बीच टॉस कोच सूर्य प्रताप सिंह ने कराया। टॉस जीत कर जयपुरिया स्कूल हरदोई ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 40 ओवरों में से 38.5 ओवर तक सभी विकेट खोकर 245 रन बनाए।
विज्ञापन

टीम के आयुष सिंह ने शतक लगाते हुए 152 रन, मुनेंद्र ने 18 रन व अविरल ने 16 रन बनाए। गेंदबाजी में करन वर्मा ने 4, धीरज कुमार ने 2 और अमरजीत, पुष्पेश व सौरभ ने 1-1 विकेट लिया व एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जॉनसन इलेवन की टीम 36.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 206 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु वर्मा ने 84, संजीव ने 28 व अमित अमरजीत ने 19 बनाए । गेंदबाजी में शांतनु ने 5, ऋषभ ने 2, वंश व फैजान ने 1-1 विकेट लिया और एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। मैन ऑफ द मैच आयुष सिंह को दिया गया। अंपायरिंग सूर्य प्रताप व शिवम मिश्रा ने और स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। रविवार को मैच परफेक्ट मोबाइल्स इलेवन और कॉन्सेप्ट काॅर्स इलेवन के बीच खेला जाएगा। मैच में अर्जित मित्तल, राधा कृष्ण गुप्ता, महताब अहमद, अनंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed