{"_id":"5e1773618ebc3e881c6ba28b","slug":"help-hardoi-news-hardoi-news-knp537409488","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी पति गया जेल, समाजसेवी ने कराया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्यारोपी पति गया जेल, समाजसेवी ने कराया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। टड़ियावां थाना क्षेत्र के भौता कमालपुर गांव की महिला के शव का गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पीट-पीटकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव उसके पिता के सुपुर्द कर दिया। मृतका के पिता की मांग पर समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने मदद को हाथ बढ़ाए। समाजसेवी ने महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया। इसके साथ ही बच्चों के जीवन-यापन में मदद करने का आश्वासन दिया है। वहीं गुरुवार को पुलिस ने हत्यारोपी पति को जेल भेज दिया है।
अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम भरावन निवासी रामपदार्थ ने बताया कि उसने बेटी किरन उर्फ पिंकी की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व टड़ियावां के भौता कमालपुर निवासी संजय के साथ की थी। उसके छह बच्चे हैं। एक जनवरी से किरन लापता थी। पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने उसके पति संजय को गिरफ्तार किया था। संजय ने घर में काम न करने पर किरन की हत्या करने की बात स्वीकारी थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपी की निशानदेही पर तालाब के अंदर बंद बोरे मेें शव बरामद किया था। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। वहीं मृतका के पिता की मांग पर मिशन आत्मसंतुष्टि संस्था के अध्यक्ष राजवर्धन सिंह राजू ने मदद को हाथ बढ़ाए। समाजसेवी ने शहर स्थित मुक्तिधाम में महिला के शव का अंतिम संस्कार कराया। इसके अलावा मृतका के बच्चों के जीवन यापन में सहयोग करने की बात कही है। एसओ सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि गुरुवार को हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है।