फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Health team inserted the camp , created slide

स्वास्थ्य टीम ने डाला डेरा, बनाई स्लाइड

Fri, 23 Oct 2015 10:55 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 23 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Health team inserted the camp , created slide
लोनार थाना क्षेत्र के बरसोइया गांव में फैले विचित्र बुखार से परेशान
विज्ञापन
लोगों की आखिर स्वास्थ्य विभाग ने सुध ली। गांव पहुंच कर मरीजों का परीक्षण कर दवा दी और पांच मरीजों की स्लाइड बनाई। सीेएमओ डा. रामगोपाल ने बताया कि गांव में जो भी बीमार है उसका उपचार कराया जा रहा है। मरीजों के ब्लड का सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजा गया था रिपोर्ट आने पर स्थित साफ होगी।

लोनार थाना क्षेत्र के बरसोइया गांव में विचित्र बुखार का प्रकोप जारी है। इसकी चपेट में आकर अब तक दस लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैकड़ों चपेट में हैं। इसकी चपेट में आने से गांव निवासी कुलदीप सिंह, वैजनाथ गुप्ता, राम किशोर गुप्ता,साकिर अली, श्याम कुमार की हालत गंभीर है। उनको निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके अलावा अनंगपाल ,रीतू सिंह, ब्रज

मोहन, गजेंद्र व उसकी पत्नी, जितेंद्र, नरेंद्र, रंजीत, जतिन, गोलू, पार्वती, राजू, रूबी, बंटी आदि बीमार हैं। उनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। गांव में विचित्र बुखार का प्रकोप कम होने पर शुक्रवार को बावन स्वास्थ्य केंद्र से चिकित्सकों की टीम गांव पहुंची। जिसमें डा. राजेश कुमार, डा. पूनम, मृदुला शुक्ला, वीरेंद्र सिंह ,उदयराज कुशवाहा, उमेश कुमार आदि

शामिल थे। स्वास्थ्य टीम ने गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों का परीक्षण किया और बुखार से ग्रसित 27 मरीजों को दवा का वितरण किया। गांव में बुखार के गंभीर पांच मरीजों की स्लाइड बनाई। जिसको परीक्षण के लिए टीम के सदस्य अपने साथ ले गए।  स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी से स्वास्थ्य टीम से गांव में स्थाई कैंप करने की मांग की है। स्वास्थ्य टीम के गांव पहुंचने से ग्रामीणों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed