{"_id":"629a426a32ae19696f74296a","slug":"health-keeps-brtter-by-bycycle-run-hardoi-news-knp700443922","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल का इस्तेमाल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल का इस्तेमाल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विश्व साइकिल दिवस पर शुक्रवार को डॉक्टर्स एसोसिएशन ने साइकिल रैली का आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने रैली को रवाना किया। आईएमए अध्यक्ष अस्थाना ने कहा कि साइकिल का इस्तेमाल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है। इससे स्वास्थ्य की रक्षा के साथ हम पर्यावरण को भी बचा सकते हैं। डॉ. सी के गुप्ता ने बताया साइकिल के उपयोग से मोटापा, हृदयाघात, पक्षाघात, डायबिटीज और डिप्रेशन जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है।
अखिलेश पटेल ने कहा साइकिल के इस्तेमाल से हम अपने समाज को प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निजात दिला सकते हैं। डॉ. संदीप, डॉ. एस के सिंह, डॉ. अंजू गुप्ता ने भी साइकिल चलाने के लाभ गिनाए। रैली सुबह 7:00 बजे घंटाघर से शुरू होकर और जिंदपीर चौराहा, नघेटा रोड बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा होकर घंटाघर पहुंचकर समाप्त हुई।
डॉ. अजय अस्थाना, डॉ. अरुण मौर्य, डॉ. आरपी गुप्ता, डॉ. आशीष मिश्रा, डॉ. अंबरीष अग्निहोत्री मौजूद रहे। उधर नेहरू युवा केंद्र एवं नामामि गंगे परियोजना के संयुक्त तत्वावधान में डायट से साइकिल रैली निकाली गई। जिला परियोजना अधिकारी, अश्वनी कुमार मिश्र ने साइकिल चलाकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
इसी तरह अहमदी और मझिगवां गांव में डीसीएम श्रीराम यूनिट हरियावा ने बालिकाओं को साइकिल सीखने के लिए प्रेरित किया गया। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभापति डॉ रमेश अग्रवाल, उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार, आर्या दिवेदी, प्रखर पांडेय, मोनू, मेवा, अजय, गुड्डू, कल्लू मौजूद रहे।
पिहानी में राजकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों ने साइकिल रैली निकाली। प्रभारी प्राचार्य डॉ. भैया लाल, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. दयाल शरन, डॉ. लक्ष्मी नारायण मौजूद रहे।