{"_id":"60d4cef78ebc3e2a014aaa4e","slug":"health-hardoi-news-knp636246315","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 25 जुलाई तक जिले में चलेगा दस्तक अभियान :सीडीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 25 जुलाई तक जिले में चलेगा दस्तक अभियान :सीडीओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। विकास भवन सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान की सफलता के लिए संबंधित विभागों को समन्वय बनाकर चलना होगा।
सीडीओ ने बताया कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन आशाओं के माध्यम से टीकाकरण, दिमागी बुखार केस की निगरानी करेगा।
उपचार की व्यवस्था के साथ गंभीर रोगियों के लिए निशुल्क 108/102 वाहन की व्यवस्था भी कराएगा। पंचायती राज विभाग नगरीय निकायों के सभी वार्डों में प्रतिदिन फॉगिंग, लावीसाइड के छिड़काव की व्यवस्था कराएगा। कार्यशाला में जिला विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जेएन पांडेय, अधिशासी अधिकारी शारदा नहर अखिलेश गौतम आदि मौजूद रहे।
पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों को संचारी रोग के प्रति जागरूक करने के लिए प्रत्येक सोमवार को प्रभात फेरी एवं श्रमदान किया जाएगा। मंगलवार को झाड़ियों की कटाई तथा साफ-सफाई, बुुधवार को ग्राम पंचायत की बैठक, गुरुवार को खराब हैंडपंपों का चिंहीकरण, शुक्रवार को इंडिया मार्का हैंडपंप के प्लेटफार्म की मरम्मत और प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को गड्ढों के जलभराव का निस्तारण किया जाएगा।