फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Health department unaware of influenza alert

Hardoi News: इंफ्लूएंजा के प्रति अभी तक उदासीन स्वास्थ्य महकमा

Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 15 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Health department unaware of influenza alert
इन्फ्लूएंजा का अलर्ट पर स्वास्थ्य महकमा बेखबर
विज्ञापन

- जिले में नहीं हो रहे टेस्ट, विभाग मरीज मिलने का कर रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कोरोना संक्रमण की तरह इन्फ्लूएंजा वायरस (एच3एन2) का प्रकोप बढ़ने लगा है। इसे लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। अस्पताल में खांसी, तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द की शिकायत लेकर प्रतिदिन 350 से अधिक मरीज आ रहे हैं। इनमें इन्फ्लूएंजा वायरस के लक्षण हो सकते हैं, मगर स्वास्थ्य महकमा इसके प्रति बेपरवाह बना हुआ है। जिले में वायरस से निपटने के लिए जांच के इंतजाम और दवाएं नहीं उपलब्ध हैं।
इन दिनों जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक मरीजों की लाइन लग रही है। इन अस्पतालों की ओपीडी में सबसे ज्यादा सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पतालों की ओपीडी में करीब 1600 मरीज देखे गए। इनमें सर्दी, जुकाम, बुखार और खांसी के मरीजों की संख्या 350 के आसपास बताई गई। इनमें ज्यादातर मरीज इन्फ्लूएंजा के संदिग्ध पाए जाने पर चिकित्सक सीबीसी की जांच कराकर मरीजों को दवाएं दे रहे हैं। इसकी जांच के लिए किट आती है, लेकिन जिले के अस्पतालों में यह किट उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना की तरह बरते सावधानी
स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इन्फ्लूएंजा वायरस भी कोरोना के तरह ही फैलता है और संपर्क में आने वाले लोगों को प्रभावित करता है। इसके लिए कोरोना की गाइड लाइन का ही पालन करना चाहिए। हाथों को साबुन से धोते रहना चाहिए, खांसते व छींकते समय मुंह ढक लें। इसके साथ ही मुंह, आंख व नाक को बगैर हाथ धुले न छुएं, बुखार व बदन दर्द होने पर तत्काल चिकित्सक की सलाह लें। घर व फर्नीचर को कीटाणु नाशक से साफ करें।
----------------------
मरीजों को नहीं मिल पा रहीं ये दवाएं
जिला अस्पताल में मौजूदा समय में ओमेज कैप्सूल, एसीक्लो टेबलेट, टरमाडॉल टेबलेट, बी-कांपलेक्स टेबलेट, सोडियम बलपरेट टेबलेट और कफ सीरप मरीजों को नहीं मिल पा रहा है। जबकि इस समय इन दवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है लेकिन इन दवाओं की अस्पताल में कमी है। मरीज ये दवाएं बाहर से खरीद रहे हैं। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेएन तिवारी का कहना है कि इन दवाओं के विकल्प मौजूद हैं जो दवाएं नहीं है उनकी डिमांड भेजी गई है। जल्द ही आने की उम्मीद है।


ऐसे पहचानिए इन्फ्लूएंजा को
मांसपेशियों में तेज दर्द, बलगम के साथ या फिर सूखी खांसी आना, पूरे शरीर में ठंड लगना, थकान लगना, पसीना आना, शरीर में दर्द, बुखार, भूख न लगना, पानी की कमी हो जाना, नाक का बहना आदि एच3एन2 के प्रमुख लक्षण हैं। इसके अलावा गले में खराश, मतली आना, सांस फूलना, सिर दर्द, सीने में दर्द आदि भी इसके लक्षण हो सकते हैं।
--------------------------
संक्रमण होने पर क्या करें डिप्टी सीएमओ डॉ. पंकज मिश्रा का कहना है कि यदि इस प्रकार के लक्षण नजर आते हैं, तो तत्काल निकट के अस्पताल में जाकर चिकित्सक से सलाह लें। खांसी और छींक आने पर मास्क पहने और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचे और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें क्योंकि जरा भी लापरवाही आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed