फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   health camp laga

अच्छे कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन जरूरी: आशू

Sun, 01 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
health camp laga
फोटो-10- तकिया जूरा बढ़ैयाखेड़ा में आयोजित शिविर में रोगियों को देखते चिकित्सक। संवाद - फोटो : HARDOI
माधौगंज। क्षेत्र के ग्राम तकिया जूरा बढ़ैयाखेड़ा में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी है कि हम अच्छे कार्य करने वालों का उत्साहवर्धन करते रहें, इससे उनका मनोबल बढ़ेगा। साथ ही अन्य लोगों भी उनसे प्रेरित होंगे।
विज्ञापन

विधायक आशीष सिंह ने कहा कि बलरामपुर अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक आईएम खान द्वारा आयोजित यह चिकित्सा शिविर सेवा भाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है। शिविर में लोग लाभांवित होंगे। शिविर में बलरामपुर अस्पताल से आए डॉ. मनमोहन मिश्रा, फिजीशियन डॉ. संजीव गुप्ता, आई सर्जन डॉ. मोहम्मद आरिफ, ऑर्थोपीडिशियन डॉ. मोहम्मद हनीफ, डॉ. हसमत अली, फिजियोथैरेपी डॉ. फैजल, चेस्ट फिजिशियन डॉ. ताजमीन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद जावेद अंसारी, फिजीशियन मोहम्मद रेहान, डॉ. प्रदीप दुबे, फिजीशियन राहुल कुमार व विजय कुमार आदि ने पंजीकृत 700 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। रोगियों को दवाएं उपलब्ध कराई गई, साथ ही गंभीर रोगियों को जांच व इलाज के लिए लखनऊ आने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व विधायक धर्मज्ञ मिश्र, ब्लॉक प्रमुख के पति माधौगंज अरविंद कनौजिया, संडीला ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष केपी सिंह, जिला पंचायत सदस्य रवि पटेल ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर नरेंद्र पटेल, एसओ राकेश चंद्र आनंद, राम सुभाग व चंद्रपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed