फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Have a great philosophy thy mother

मंगलमय मां दर्शन तेरा

Thu, 22 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 22 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Have a great philosophy thy mother
हरदोई। नौ दिन पूर्व शुरू हुआ शारदीय नवरात्र पर्व गुरुवार को मां भवानी की आराधना के साथ पूर्ण हो गया। जिले भर में भंडारों का आयोजन हुआ। पुरोहितों ने हवन पूजन कराया। उपवास रखने वालों ने  हलुआ पूड़ी और मिष्ठानों का मां को भोग लगाने के बाद प्रसाद ग्रहण व्रत का संकल्प पूरा किया।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान जिले भर में भक्तिमय माहौल रहा और इस दौरान कई स्थानों पर जागरण इत्यादि कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। हजारों लोगों ने पूरे उपवास रखकर मां की आराधना की और मां भवानी की पूजा अर्चना कर उपवास का संकल्प पूरा किया। मां की आराधना करने सर्व कल्याण होता हैं और दीन दुखियों के कष्ट दूर हो जाते हैं। आज नवरात्र के पूर्ण होने के अवसर पर घरों में तथा मंदिरों में भंडारों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन


मां श्रवण देवी मंदिर परिसर में तथा नुमाइश चौराहा स्थित मंदिर व अन्य मंदिरों पर भंडारों का आयोजन हुआ। इसके अलावा नवमी पर्व को लेकर राम जानकी मंदिर में भी हवन पूजन का आयोजन किया गया। हवन पूजन का कार्यक्रम मैथलीशरण शास्त्री ने संपन्न कराया। इस मौके पर राइस मिलर्स एसोशिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, गुड्डू गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed