फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hatya

खेत पर गला घोटकर युवती की हत्या

Fri, 24 Dec 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
hatya
बेहंदर। कासिमपुर थानाक्षेत्र के एक गांव के खेतों में युवती शव अद्धनग्न अवस्था में मिला। युवती के चेहरे, सिर पर भारी वस्तु से प्रहार के निशान थे। पुलिस ने घटनास्थल से एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई है। दुष्कर्म की आशंका के चलते स्लाइन भी बनवाई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती बुधवार देर शाम शौच के लिए खेतों की ओर गई थी। इसके बाद से वह लापता हो गई। देर रात परिजन उसे ढूंढते हुए खेतों की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान सरसों के एक खेत में उसका शव पड़ा मिला। शोर सुनकर आसपास व गांव के तमाम लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पाकर एसपी अजय कुमार, एएसपी पूर्वी और सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। पुलिस को युवती के शव के पास ही प्लास्टिक का एक डिब्बा व मोबाइल फोन पड़ा मिला है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों चीजों को कब्जे में ले लिया है। परिजनों व ग्रामीणों के मुताबिक शव के गले पर रस्सी के व सिर व चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार के निशान हैं। उसका जबड़ा भी टूटा है। एसपी ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। जल्द खुलासे के लिए पांच टीमें बनी हैं। युवती के कुछ करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। रंजिश, प्रेम संबंध व दुष्कर्म समेत अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तीन डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed