फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   harpalpur soon becaome nagar panchayat

हरपालपुर को जल्द ही मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा : माधवेंद्र प्रताप सिंह

Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
harpalpur soon becaome nagar panchayat
हरपालपुर। हरपालपुर ग्राम पंचायत को जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा दिलवाया जाएगा। इसके अलावा गांव में पांडेय गेस्ट हाउस से 700 मीटर लंबी सड़क बनवाने के लिए स्वीकृति भी शासन ने दे दी है। ये बात सवायजपुर से भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने हरपालपुर में व्यापार मंडल की तरफ से आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में कही।
विज्ञापन

हरपालपुर के प्राइवेट बस स्टैंड पर आयोजित कंबल वितरण कार्यक्रम में विधायक माधवेंद्र सिंह रानू ने कहा कि भारत इस समय तेजी से विकास कर रहा है। सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों के यहां जो मजदूर कार्य कर रहे हैं उनका पंजीकरण श्रम विभाग में जरूर करा दें। हरपालपुर कस्बे से अर्जुनपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित ब्रह्मदेव पुल के स्थान पर नया पुल बनवाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। कार्यक्रम में व्यापार मंडल की स्थानीय इकाई के अध्यक्ष उदयभान सिंह, आदेश दीक्षित, अजय शुक्ला, विनोद सिंह, डॉ. अशोक दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed