Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The cleaning worker was beaten up and the clothes were torn at Tadiawan CHC in Hardoi

Hardoi News: टड़ियावां सीएचसी का मामला, सफाई कर्मी की पिटाई कर कपड़े फाड़े, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Sun, 16 Oct 2022 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 16 Oct 2022 11:23 PM IST
सार

टड़ियावां सीएचसी का में कुछ युवकों ने सफाईकर्मी की जमकर पिटाई कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सफाई कर्मी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
 

विज्ञापन
The cleaning worker was beaten up and the clothes were torn at Tadiawan CHC in Hardoi
टड़ियावां सीएचसी में सफाई कर्मी की पिटाई करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में टड़ियावां सीएचसी में युवकों ने सफाई कर्मी की लात घूसों से जमकर पिटाई कर दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हमलावर धमकी देकर मौके से भाग गए। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है। गुलाब पुरवा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह टड़ियावां सीएचसी में सफाई कर्मी के पद पर तैनात है।

विज्ञापन

रविवार सुबह वह ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान एक युवक शराब के नशे में आया। वह इमरजेंसी कक्ष में आकर उसे गाली देकर बुलाने लगा। उसके विरोध करने पर मारपीट करने लगा। इसी बीच उसे चार साथी और आ गए। उन सभी ने मिलकर उसकी लात घूसों से पिटाई कर दी। हाथों से खींचकर उसके कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

उसे अस्पताल स्टाफ ने बचाया। इसके बाद हमलावर जान-माल की धमकी देकर भाग गए। पूरी घटना सीएचसी में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने फुटेज के साथ थाने में तहरीर दी। एसओ नित्यानंद सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed