फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi soldier's body found on railway track in Delhi

Hardoi News: दिल्ली में रेलवे ट्रैक पर मिला हरदोई के सैनिक का शव

Sat, 14 Oct 2023 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hardoi soldier's body found on railway track in Delhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हरपालपुर। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया गांव निवासी दिल्ली के सेनाभवन में वायरलेस ऑपरेटर पद पर तैनात शख्स की शुक्रवार रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन दिल्ली रवाना हो गए।
पलिया निवासी अमरसिंह का पुत्र अरुण कुमार (35) वर्ष 2008 में सेना में भर्ती हुआ था। परिजनों के मुताबिक वर्तमान में वह नई दिल्ली में वह सिग्नल कोर में वायरलेस ऑपरेटर के पद पर तैनात था। वह पत्नी अनुपम के साथ दिल्ली के महिपालपुर धौलाकुआं में किराए के मकान में रहता था।
विज्ञापन

शुक्रवार रात नई दिल्ली में रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा मिला। जीआरपी की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रविवार को शव गांव आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed