फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi soldier posted in Bareilly sacked

बरेली में तैनात हरदोई का सिपाही बर्खास्त

Sun, 20 Feb 2022 10:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
Hardoi soldier posted in Bareilly sacked
हरदोई। बरेली पुलिस लाइन में तैनात जिले के हरपालपुर के सिपाही को लगातार 11 वर्षों से अनुपस्थित रहने पर सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्तगी का आदेश उसके निवास पर भेजा गया है।
विज्ञापन

हरपालपुर निवासी अनिल कुमार बरेली पुलिस लाइन में 2011 से आरक्षी के पद पर तैनात था। छह नवंबर 2011 को उसे पुलिस लाइन से ईद की ड्यूटी के लिए अन्य पुलिस कर्मियों के साथ थाना आंवला भेजा गया था।
विज्ञापन

बताया गया कि वह ड्यूटी करने नहीं पहुंचा था। जिस पर सात नवंबर 2011 को उसके विरुद्ध तस्करा लिखा गया था। मामले की विभागीय जांच क्षेत्राधिकारी से कराई गई थी। जिस पर 20 अगस्त 2014 और 26 सितंबर 2014 को आरोपपत्र विशेष वाहक से तामील कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 नवंबर 2014 को सिपाही के मोबाइल पर जांच अधिकारी ने उससे वार्ता कर बयान देने के लिए कहा था, लेकिन उसके सही जवाब नहीं दिया था। इसके बाद विभागीय जांच में वह दोषी पाया गया था।

पिछले 11 वर्षों से ड्यूटी में अनुपस्थित रहने और लापरवाही बरतने के आरोप से उसे बर्खास्त कर दिया गया है। इसकी सूचना उसके निवास स्थान पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed