फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Smack worth one crore rupees recovered from car, joint action of STF and police, smuggler arrested

Hardoi News: कार से एक करोड़ रुपये की स्मैक बरामद, एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, तस्कर गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2022 09:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Thu, 21 Jul 2022 09:39 AM IST
सार

एसटीएफ और कछौना पुलिस ने चेकिंग के दौरान अंतर्जनपदीय स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर बरेली से स्मैक लेकर लखनऊ में डिलीवरी देने जा रहा था।

विज्ञापन
Smack worth one crore rupees recovered from car, joint action of STF and police, smuggler arrested
स्मैक तस्कर कुंवरसेन और बरामद कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में लखनऊ एसटीएफ व कछौना पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार सुबह हरदोई-लखनऊ मार्ग पर चेकिंग के दौरान कार से एक करोड़ की स्मैक बरामद की। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे तस्करों को दबोच लिया। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में खुलासा कर तस्कर को जेल भेज दिया।

विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एसटीएफ व कछौना पुलिस की संयुक्त टीम ने हरदोई-लखनऊ मार्ग पर कटियामऊ मोड़ पर अस्थायी बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। चेकिंग प्वाइंट से कुछ दूरी पर हरदोई तरफ से एक कार आकर रुकी।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर कार चालक खिड़की खोलकर भागने का प्रयास करने लगा। यह देख पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने  अपना नाम पीलीभीत के थाना बीसलपुर के गांगूपुर निवासी कुंवरसेन बताया। पूछताछ करने पर उसने कार में स्मैक होने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने कार की सीट के नीचे से दो पॉलिथीन में रखी एक किलो स्मैक (कीमत करीब एक करोड़ रुपये) बरामद की। उसने बताया कि बरेली निवासी आसिफ से स्मैक खरीदकर वह लखनऊ निवासी सुनील को बेचने के लिए ले जा रहा था। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

बदायूं, पीलीभीत बरेली के तस्कर करते स्मैक का कारोबार
पश्विमी उत्तर प्रदेश से बड़े पैमाने पर स्मैक व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी का कारोबार हो रहा है। यहां के तस्कर वाहनों के जरिये स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों की डिलीवरी करते हैं। बरेली, बदायूं, पीलीभीत स्मैक के कारोबार के मुख्य अड्डे हैं। इन जिलों के रहने वाले लोग स्मैक के कारोबार में संलिप्त हैं।

यहां के तस्कर छोटे-बड़े वाहनों में स्मैक व अन्य मादक पदार्थों को वाहनों में छिपाकर असम, मणिपुर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा पंजाब, दिल्ली आदि प्रांतों में सप्लाई करते हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक तस्कर वाहनों में छिपाकर स्मैक ले जाते हैं। बिना मुखबिर के तस्करों तक पहुंचना मुश्किल होता है। फिलहाल एसटीएफ व पुलिस पूरे गैंग को खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed