फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Sandila Kotwal line spot on Hilahwali, action on Booth Chairman's murder, CO was also removed

हरदोई: हीलाहवाली पर संडीला कोतवाल लाइन हाजिर, बूथ अध्यक्ष हत्याकांड में हुई कार्रवाई, सीओ भी हटाए गए थे

Tue, 02 Feb 2021 11:52 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 02 Feb 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Sandila Kotwal line spot on Hilahwali, action on Booth Chairman's murder, CO was also removed
बूथ अध्यक्ष हत्याकांड - फोटो : amar ujala
हरदोई में संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पडरी निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष की हत्या के मामले में हीलाहवाली के आरोप में एसपी अनुराग वत्स ने संडीला कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मची हुई है। 
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के पडरी में 13 जनवरी की रात भूमि संबंधी विवाद में मारपीट हो गई थी। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए भाजपा के बूथ अध्यक्ष रामचंद्र (35) की 18 जनवरी की रात लखनऊ के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी।
विज्ञापन


 

इस मामले में पुलिस ने मारपीट के अगले दिन गांव निवासी सुरेंद्र की तहरीर पर भाजपा के बूथ अध्यक्ष और उनके परिजनों समेत छह लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, जबकि वास्तविक रूप से भाजपा के बूथ अध्यक्ष व उसके परिजनों को चोटें आईं थीं।

बूथ अध्यक्ष की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। मृतक के भाई की तहरीर पर सुरेंद्र, उसके भाई राजेंद्र, पिता श्रीराम, मां उमा देवी और राजेंद्र की पत्नी निर्मला के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इसी प्रकरण में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर तत्कालीन सीओ संडीला अमित किशोर श्रीवास्तव को संडीला से हटाकर मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया था।

अब इस मामले में कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला को लाइन हाजिर कर दिया गया है। क्राइम ब्रांच में तैनात सुरेश मिश्रा को संडीला का कोतवाल बनाया गया है। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि पूरे प्रकरण की गोपनीय जांच कराई थी, इसमें संडीला कोतवाल सूर्यप्रकाश शुक्ला के स्तर से हीलाहवाली होने की बात सामने आई है। इसी आधार पर उन्हें लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed