फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi samdila expressway will be made with 750 crore

साढ़े सात सौ करोड़ के पैकेज से बनेगा हरदोई-संडीला राजमार्ग

Fri, 03 Jun 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
hardoi samdila expressway will be made with 750 crore
हरदोई। भाजपाइयों ने शुक्रवार को सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जिले की सीमा से गुजर रहे दो एक्सप्रेसवे से भविष्य में विकास का आश्वासन दिया गया। हरदोई से संडीला तक राजमार्ग निर्माण के लिए साढ़े सात सौ करोड़ के पैकेज की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

केंद्र में भाजपा सरकार के आठ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय पर योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। भाजपा के जिला प्रभारी प्रकाश पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री की सोच की वजह से भारत विश्व में अलग पहचान बना चुका है। हरदोई सदर सीट से सांसद अशोक रावत ने कहा कि मोदी व योगी सरकारें मिलकर देश और प्रदेश का भला कर रही हैं।
विज्ञापन

प्रदेश में योगी सरकार ने विकास की गंगा बहाई है। हरदोई-मिश्रिख सीट से सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि हर तरह विकास आगे बढ़ रहा है। धर्म और आस्था के क्षेत्रों को भी भाजपा सरकार में संवारा गया है। काशी और मिश्रिख इसके उदाहरण हैं। इसके अलावा हरदोई को भी विकास पथ पर दौड़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरदोई से संडीला तक राजमार्ग बनाने के लिए साढ़े सात सौ करोड़ रुपये का टेंडर हो चुका है। जल्द ही मार्ग निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। इस मौके पर सवायजपुर के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, संडीला विधायक अलका अर्कवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा, रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के संयोजक अनुराग मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, संदीप सिंह, कार्यालय मंत्री अतुल सिंह, आईटी संयोजक सौरभ सिंह, मुकुल सिंह आशा, अभिषेक श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed