{"_id":"600720ef8ebc3e3168670427","slug":"hardoi-road-accident-young-boy-is-die-hardoi-news-knp6069704139","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराई पिकप, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के पोल से टकराई पिकप, एक की मौत
विज्ञापन
आशीष की फाइल फोटो।
- फोटो : HARDOI
बिलग्राम (हरदोई)। कन्नौज-बिलग्राम मार्ग पर परसोला गांव के निकट बिल्ली से बचने में एक पिकअप अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। इस दौरान तीन लोग गाड़ी से निकलकर अलग हो गए। तभी गाड़ी के ऊपर तार टूटकर गिर पड़ा। इससे अंदर फंसे भूसा व्यापारी की करंट से मौत हो गई।
सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम ढोलिया निवासी आशीष (21) भूसा व्यापारी हैं। गांव निवासी अपने साथियों मटरू, इंद्रपाल और शिवम के साथ मंगलवार को भूसा खरीदने के बाद इसे बेचने के लिए कन्नौज जनपद के गुरसहायगंज गया था। वहां से चारों एक ही पिअकप से अपने गांव आ रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में ग्राम परसोला के निकट अचानक सड़क पर बिल्ली आ गई। बिल्ली से बचने में पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराने के बाद पलट गई।
टक्कर होने के बाद मटरू, इंद्रपाल और शिवम तो बाहर निकल आए, लेकिन आशीष फंस गया। इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गाड़ी पर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से झुलसकर आशीष की मौत हो गई। आशीष दो भाईयों में छोटा था। परिवार में पत्नी सुदामा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।