फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Report filed on five including the head husband

हरदोईः प्रधान पति समेत पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Mon, 18 Jul 2022 05:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 05:33 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, Report filed on five including the head husband
मल्लावां। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने डेढ़ माह बाद प्रधान के पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध अनुसूचित जाति उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट की है।
विज्ञापन

गांव खेरवा निवासी भानामती ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गोसवा निवासी सुरेंद्र के घर पर नौकरी करती है। बताया कि तीन जून की शाम वह गोसवा से अपने गांव जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में गांव के पास श्रीकृष्ण, उसकी पत्नी रेखा देवी, बेटा अनुभव पटेल, प्रधानपति जयराम, उसका बेटा अभिषेक उर्फ अतुल पटेल ने घेर कर जाति सूचक शब्द कहकर सुरेंद्र के घर काम करने से मना कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके विरोध करने लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। उसने थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने फरियाद नहीं सुनीं। इस पर उसने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी।

कोर्ट के आदेश पर रविवार को पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed