फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi ranked second in state in animal vaccination

पशु टीकाकरण में हरदोई को प्रदेश में दूसरा स्थान

Fri, 20 Nov 2020 09:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Hardoi ranked second in state in animal vaccination
हरदोई। मवेशियों के टीकाकरण में हरदोई जनपद को पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। निर्धारित समय से काफी पहले ही जिले में टीकाकरण पूरा कर लिया गया है। टीकाकरण के मामले में फर्रुखाबाद को प्रदेश में पहला और सीतापुर को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन

जनपद में कुल 12 लाख 54 हजार 746 मवेशियों का टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया था। एक नवंबर से शुरू हुआ टीकाकरण अभियान 30 नवंबर तक चलना था, लेकिन 17 नवंबर को ही जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष टीकाकरण पूरा हो गया। टीकाकरण के मामले में पूरे प्रदेश में हरदोई को दूसरा स्थान मिला है। दरअसल लक्ष्य के सापेक्ष 98 फीसदी मवेशियों का टीकाकरण हो चुका है। दो फीसदी मवेशियों का टीकाकरण मवेशी की आयु चार माह से कम होने अथवा सात माह से अधिक की गर्भवती होने के कारण नहीं किया गया है। इन सभी के लिए बूस्टर डोज तीन माह बाद दी जाएगी।
विज्ञापन

सीवीओ डॉ. जेएन पांडेय ने बताया कि शासन स्तर से जारी रैंकिंग में टीकाकरण को लेकर हरदोई को दूसरा स्थान मिला है, जबकि फर्रुखाबाद को पहला और सीतापुर को तीसरा स्थान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed