फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,rain,hardoi news

36 घंटों में 123.4 मिलीमीटर बारिश

Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
hardoi,rain,hardoi news
सोल्जर बोर्ड चौराहे पर भरे गड्ढे में भरा पानी। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। सितंबर का एक पखवाड़ा बीत जाने के बाद जिले की तपती धरा को अच्छी बारिश के बाद राहत महसूस हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों की माने तो बीते 36 घंटों में 123.4 मिलीमीटर बारिश हुई। शनिवार व रविवार को भी बारिश के आसार लगातार बने हुए हैं। इधर, एक साथ हुई अच्छी बारिश के बाद खेत व तालाब पूरी तरह से लबालब दिख रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार रात से लेकर गुरुवार की दोपहर तीन बजे तक ही 76 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद भी बारिश लगातार जारी रही। शाम छह बजे तक 80 मिलीमीटर बारिश हुई। रात भर रुक रुककर बारिश होती रही। सुबह तक बारिश का होना जारी रहा। शाम छह बजे से सुबह आठ बजे तक 43.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बीते 36 घंटे में कुल 123.4 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश के बाद बदली छाने व फुहारों के पड़ने का क्रम दिन भर जारी रहा। तापमान भी लुढ़का रहा। लगातार बारिश होने से शहर के समस्त मैदानों व टूटी फूटी गलियों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती देखी गई, लोग जूझते दिखाई दिए। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रिकार्ड किया गया। उन्होंने शनिवार व रविवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed