फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,railway,hardoi news

ओएचई लाइन में फॉल्ट, दो घंटे बाधित रहा अप ट्रैक

Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
hardoi,railway,hardoi news
हरदोई। लखनऊ-दिल्ली रूट पर उमरताली स्टेशन के पास गुरुवार की रात ओवर हेड इलेक्ट्रिक लाइन (ओएचई) में स्पार्किंग होने पर अप ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया। हरदोई से टावर वैगन पहुंचने के बाद लाइन की मरम्मत की गई। इस दौरान दो घंटे बाद ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान कई यात्री ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चलीं।
विज्ञापन

लखनऊ से दिल्ली जाने वाले रेल के अप रूट पर उमरताली स्टेशन के पास ओवर हेड इलेक्ट्रिक (ओएचआई) लाइन में स्पार्किंग होने लगी। ट्रैक का मुआयना कर रहे कर्मियों ने इसकी जानकारी अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही कंट्रोल के निर्देश पर रात लगभग 9:30 बजे ट्रैक पर चल रही ट्रेनों का उमरताली स्टेशन से पहले ही रोक दिया गया। इधर, सूचना मिलने के बाद हरदोई स्टेशन से टावर वैगन पर सवार होकर विद्युत कर्मी मौके पर पहुंच गए और लाइन की मरम्मत की।
विज्ञापन

लाइन की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद रात 11:35 बजे ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बहाल किया गया। अधिकारियों के मुताबिक बारिश के मौसम में तार ढीले होने व अन्य कारणों से उनमें स्पार्किंग हुई थी, जिसे सही करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें हुईं प्रभावित
ट्रैक पर दो घंटे तक ट्रेनों का संचालन रोके जाने के बाद काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 43 मिनट, पद्मावत एक्सप्रेस 2 घंटे 24 मिनट, दिल्ली मेल 1 घंटे 35 मिनट, नौचंदी एक्सप्रेस 2 घंटा 17 मिनट व चंडीगढ़ एक्सप्रेस 1 घंटा 56 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed