फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,hardoi news

राम का नहीं विज्ञान का युग, क्षण भर में सच सामने : ओम प्रकाश राजभर

Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,hardoi news
अतरौली में जनसभा के दौरान सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओपी राजभर और प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवं - फोटो : HARDOI
हरदोई। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भ्रष्टाचार, महंगाई समेत कई मुद्दों को लेकर केंद्र व प्रदेश सरकारों पर चुटीले व्यंग कसे। उन्होंने कहा कि यह राम का नहीं, विज्ञान का युग है। क्षण भर में सब पता चल जाता है कि क्या सच है और क्या झूठ। भाजपा के लोगों को झूठ बोलने की ट्रेनिंग नागपुर में दी जाती है और यह लोग झूठ को सच साबित करने में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

संडीला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अतरौली में आयोजित जनसभा में ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी उपलब्धियां बताती है, लेकिन यह भी झूठी हैं। बंगाल की सड़क को अपना बता देती है तो अमेरिका की फैक्टरी को भी उत्तर प्रदेश की बता देती है। तंज कसते हुए कहा कि थोड़े दिन में दुबई की फोटो डालकर कहेंगे कि यूपी को ऐसा बना दिया।
विज्ञापन

सुभासपा अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। कैग (महालेखापरीक्षक) की रिपोर्ट में कुंभ में हुए घोटाले का खुलासा हुआ। मोपेड और बाइक के नंबर पर ट्रैक्टर ट्राली दिखाकर मिट्टी की ढुलाई दिखा दी। पशु पालन विभाग में हाल ही में बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के बड़े बड़े नेताओं ने अपनी बेटियों की शादी मुस्लिम लड़कों से की, लेकिन वोट के लिए यह लोग नफरत की राजनीति करते हैं। उन्होंने कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लगाया। महंगाई के मुद्दे पर भी सरकार को निशाने पर लिया। कहा कि सरकार के पास महंगाई और भ्रष्टाचार रोकने, बेरोजगारी खत्म करने पर चर्चा के लिए समय नहीं है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी, संजीत यादव, महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष राधिका पटेल, प्रदेश अध्यक्ष राजमती निषाद, संजीव यादव, योगेंद्र अर्कवंशी, धर्मसिंह अर्कवंशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed