फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,hardoi news

आठों विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी आप

Thu, 02 Sep 2021 05:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 05:32 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,hardoi news
हरदोई। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और समाजवादी पार्टी की गठबंधन की चर्चाओं पर विराम लग गया है। जिले की आठों विधानसभा सीटों पर अकेले आप चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन

गुरुवार को नटवीर पुलिया, धर्मशाला रोड स्थित जिला कार्यालय पर हुई बैठक में जिला अध्यक्ष रामप्रसाद प्रेमी ने कहा कि हर गरीब बच्चे को पढ़ने के लिए बेहतर स्कूल मिले, मोहल्ला क्लीनिक की तरह हर गांव में बेहतर अस्पताल हो, गरीब के घर में रोशनी हो, 300 यूनिट बिजली फ्री मिले, युवाओं को रोजगार मिले, दिल्ली की तरह सीसीटीवी कैमरे लगे हो जिससे अपराध कम हो। इसी सपने को लेकर उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारी आप कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले के प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा संकल्प यात्रा निकालेगी। जिला महासचिव शुभम वर्मा प्रमोद ने कहा कि प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अकेले ही चुनाव लडने का फैसला किया है। 15 दिन में सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। बैठक में राजवर्धन सिंह राजू, महेंद्र पाल वर्मा, रिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रामासरे कुशवाहा, जिला सचिव दीपक श्रीवास्तव, हरी किशोर, अतुल शुक्ला, मनोज कुमार, कमल शुक्ला,सेवक राम, डीडी कोरी, सुशील पांडे, दीपक पटेल आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed