फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,hardoi news

प्रेमा और मुन्नी ने लिए चार-चार सेट, अनीता ने नामांकन पत्र ले बढ़ाई बेचैनी

Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,hardoi news
हरदोई। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा में सीधे मुकाबले की चर्चा के बीच जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा ने भी नामांकनपत्र के दो सेट लिए हैं। अनीता के पर्चा लेने के बाद भी भाजपा नेता जीत के प्रति निश्चिंत हैं, लेकिन सपा खेमे में खलबली है। वजह विपक्ष में बिखराव होने की आशंका है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का पद इस बार अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित है। सपा ने सुरसा प्रथम से निर्वाचित मुन्नी देवी गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है, तो भाजपा ने सुरसा पंचम से निर्वाचित प्रेमावती को प्रत्याशी बनाया है। शुक्रवार को मुन्नी देवी गौतम और प्रेमावती ने नामांकन दाखिल करने के लिए चार-चार सेट लिए हैं। इससे इतर जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष अनीता वर्मा ने भी नामांकन दाखिल करने के लिए दो सेट लिए हैं। सपा और भाजपा के सीधे मुकाबले के बीच अनीता का नामांकन दाखिल करना या न करना अभी तय नहीं है, लेकिन कम से कम 24 घंटे के लिए चुनावी रणनीति बनाने वाले दिग्गज त्रिकोणीय मुकाबले की चर्चा भी करने लगे हैं। यह बात और है कि मुख्य मुकाबले में आना भी अनीता के लिए कड़ी चुनौती होगा। अनीता वर्मा टड़ियावां द्वितीय से निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुईं हैं।
विज्ञापन

निर्दलीय प्रत्याशियों का दम पर भाजपा को जीत का भरोसा
जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव आमतौर पर सत्ता का चुनाव माना जाता है। जिला पंचायत में कुल 72 सदस्य हैं। यही सदस्य जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए मतदान करेंगे। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में भाजपा ने सभी 72 सीटों पर अपने समर्थित प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन इनमें से 16 ही निर्वाचित हो पाए। बावजूद इसके भाजपा पूरे मुकाबले को एकतरफा ही बता रही है। बीते दिनों हुई कुछ गोपनीय बैठकों के बाद अब भाजपा 60 से अधिक सदस्यों का समर्थन होने का दावा करती है। भाजपा नेता नरेश अग्रवाल भी खुलकर कह चुके हैं कि चुनाव में जीत का अंतर बहुत बड़ा होगा। 32 निर्दलीय प्रत्याशी भी निर्वाचित हुए हैं और इनमें से अधिकांश सदस्य सत्ताधारी दल के प्रत्याशी के संपर्क में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी के निर्वाचित सदस्य सहेजना सपा के लिए चुनौती
समाजवादी पार्टी समर्थित 14 प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचित हुए हैं। सत्ताधारी दल के प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन रोकने के लिए सपा ने मुन्नी देवी गौतम को मैदान में उतारा है, लेकिन पार्टी नेताओं के सामने समर्थित सदस्यों को सहेजना ही बड़ी चुनौती है। विश्वस्त सूत्र बताते हैं कि सपा को भी कुछ निर्दलीयों से मदद मिलने का भरोसा है, लेकिन पार्टी का पूरा प्रयास है कि जो सपा समर्थित प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं, वे इधर-उधर न हों।
इनसेट
बसपा के जिला पंचायत सदस्य कर रहे सैर
बहुजन समाज पार्टी के समर्थित सात प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य के लिए निर्वाचित हुए हैं। बसपा जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में मैदान से बाहर है। जानकारों की माने तो ऐसे में बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य सत्ताधारी दल के प्रत्याशी के करीबियों के साथ सैर-सपाटे पर हैं। जाहिर सी बात है कि अधिकांश बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य मतदान के दौरान सत्ताधारी दल के प्रत्याशी के पक्ष में ही नजर आएंगे।

इनसेट
आज दाखिल होंगे नामांकन
भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा के मुताबिक पार्टी प्रत्याशी प्रेमावती गंगानगर स्थित जिला कार्यालय से नामांकन दाखिल करने जाएंगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद के प्रभारी प्रकाश पाल भी इस दौरान मौजूद रहेंगे। उधर, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की कमान संभाल रहे पद्मराग सिंह यादव पम्मू ने बताया कि सपा प्रत्याशी मुन्नी देवी गौतम भी पार्टी के नगर पालिका परिसर स्थित कार्यालय से नामांकन दाखिल करने निकलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed