{"_id":"60cb991e8ebc3e2c5e1f7a42","slug":"hardoi-political-hardoi-news-hardoi-news-knp634827079","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने भक्तों की आस्था का किया अपमान: प्रदेश महासचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने भक्तों की आस्था का किया अपमान: प्रदेश महासचिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी ने गुरुवार को कहा कि भाजपा ने भक्तों की आस्था का अपमान किया है। श्रद्धालुओं के दान का दुरुपयोग पाप है। उन्होंने अन्य कांग्रेस नेताओं के साथ कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट द्वारा भव्य मंदिर निर्माण के लिए दिए गए चंदे में आर्थिक अनियमितताओं की जांच की मांग भी की।
उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है कि भू राजस्व अधिकारियों ने प्रश्न उठाए बिना, दो करोड़ रुपये में खरीदी गई भूमि का लगभग नौ गुना अधिक मूल्य पर बैनामा कैसे होने दिया। भूमि के संबंध में खरीद और बिक्री के बैनामे पर समान गवाहों के हस्ताक्षर हैं। बैनामे में दर्ज गवाहों और विक्रय करने वालों के बीच क्या व्यापारिक या व्यक्तिगत रिश्तेदारी है।
प्रदेश सचिव जीतलाल सरोज ने कहा कि राम मंदिर जमीन खरीद घोटाले की जांच न्यायालय की देख रेख में होनी चाहिए। जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि जो भूमि खरीद की गई, वह श्री राम जी के भव्य मंदिर के लिए प्रस्तावित स्थल से लगभग 2.5 किमी दूर है। मुख्य स्थल से इतनी दूर औचित्यहीन भूमि की खरीद के लिए ट्रस्ट के किसी भी जिम्मेदार सदस्य ने विरोध दर्ज क्यों नहीं किया। शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष नेतम भारतीय, साधू सिंह, जिला उपाध्यक्ष लालाराम शुक्ला, अनुपम दीक्षित, डॉ. अजीमुश्शान, शशिबाला वर्मा आदि मौजूद रहे।