फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi,political,bsp,hardoi news

ब्राह्मणों-दलितों पर अत्चायार, चहेतों की गाड़ी नहीं पलटाती सरकार : सतीश

Mon, 23 Aug 2021 10:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
hardoi,political,bsp,hardoi news
हरदोई के गांधी भवन में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र ? - फोटो : HARDOI
हरदोई। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव में बसपा को वर्ष 2007 से भी बड़ी जीत हासिल होगी। प्रदेश सरकार पर निशाना साधा और बोले, सरकार के चहेतों की गाड़ी नहीं पलटती, लेकिन ब्राह्मणों और दलितों का उत्पीड़न लगातार किया जाता है। उन्होंने ब्राह्मणों और दलितों से संगठित रहकर इसका जवाब देने की बात कही। उन्होंने सपा और भाजपा को एक ही सिक्के का दो पहलू बताया।
विज्ञापन

शहर के गांधी भवन में बसपा के बैनर तले आयोजित विचार गोष्ठी में बसपा सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में ब्राह्मणों और दलितों को चिह्नित कर निशाना बनाया जा रहा है। लखनऊ के कमलेश तिवारी हत्याकांड से लेकर बिकरू कांड तक का जिक्र करते हुए कहा कि ब्राह्मणों की हत्या की जा रही है, जबकि सरकार के करीबी लोग जब विभिन्न मामलों में फंसते हैं, तो उन्हें साफ तौर पर बचाया जाता है। उन्होंने कहा कि उन्नाव के एक तत्कालीन विधायक दुष्कर्म और हत्या के मामले में फंस गए, तो सरकार ने बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भाजपा से जुड़े एक स्वामीजी को भी विभिन्न मामलों में राहत दे दी गई।
विज्ञापन

महोबा में व्यापारी की हत्या में आईपीएस अफसर की अब तक गिरफ्तारी न होने का मामला उठाते हुए कहा कि बड़े बड़े दावे करने वाली सरकार एक आईपीएस अफसर को नहीं खोज पा रही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासित एक दूसरे प्रदेश में सुनियोजित ढंग से इस अफसर को पनाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्राह्मण और दलित वोटों का गणित समझाते हुए उन्होंने वर्ष 2007 के सोशल इंजीनियरिंग के फार्मूले के बदौलत मिली सत्ता का भी जिक्र किया। हाथरस कांड की याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अनुसूचित जाति के लोगों का भी जमकर उत्पीड़न किया। पंचायत चुनाव में हुई चीरहरण की घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस भरोसे के साथ जनता ने भाजपा को सत्ता सौंपी थी, सरकार ने उसके विपरीत कार्य किया। कार्यक्रम को पूर्व मंत्री नकुल दुबे ने भी संबोधित किया। इस दौरान पूर्व एमएलसी डॉ. राम कुमार कुरील, जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल तिवारी, बसपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed