फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,Youth dies due to electrocution while charging mobile

मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगा, युवक की मौत

Fri, 06 May 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,Youth dies due to electrocution while charging mobile
फोटो-01- मोर्चरी के बाहर खड़े मृतक सेवक राम के परिजन - फोटो : HARDOI
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम महिलामऊ में अपनी ननिहाल आए युवक की मोबाइल चार्ज करते समय करंट लगने से मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम उल्लामऊ निवासी सेवकराम उर्फ रिंकू (25) खेती करता था। सुरसा थाना क्षेत्र के मलिहामऊ में उसकी ननिहाल है। गुरुवार को वह बहन ने लिए लड़का देखने ननिहाल आया था।
विज्ञापन

देर शाम होने के चलते वह ननिहाल में रुक गया। जहां पर मोबाइल चार्ज करते समय उसका हाथ खुले तार में छू गया। वह करंट की चपेट में आ गया।
उसके चीखने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचने परिजनों ने उसे तार से अलग किया और एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया लेकिन देर रात युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक दो बहनों के बीच इकलौता था। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। एसओ सुरसा अरविंद यादव ने बताया कि घटना संज्ञान में है। परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed