{"_id":"62b6ed8498040247774b1ec7","slug":"hardoi-news-youth-dies-after-falling-from-roof-hardoi-news-knp70414134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल से लौटे युवक की छत से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल से लौटे युवक की छत से गिरकर मौत
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के सथरी गांव में शुक्रवार रात छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव सथरी निवासी रामनिवास (38) नेपाल में मजदूरी करता था। एक सप्ताह पूर्व वह गांव आया था। शुक्रवार रात वह अपने घर की छत पर सो रहा था।
देर रात पेशाब करने के लिए उठा, तो उसका संतुुलन बिगड़ गया और वह छत से पड़ोस में रहने वाले ताऊ के आंगन में जा गिरा। सिर मेें चोट आने से उसकी मौके पर मौत हो गई।
सुबह परिजनों ने उसका शव पड़ा देखा, तो घटना से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं। एसओ अरविंद यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।