फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,You are sitting as the abbot, why not suspend it...

मठाधीश बने बैठे हो, क्यों न संस्पेंड कर दूं ...

Sat, 02 Jul 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,You are sitting as the abbot, why not suspend it...
पाली। शनिवार को एडीएम ने नगर की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य सड़क से लेकर मोहल्लों की गलियों के नालों की हालत देख वह भड़क उठीं।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारी (ईओ) को जमकर फटकार लगाते हुए कहा कि मठाधीश बने बैठे हो, क्यों न सस्पेंड कर दूं। उन्होंने गंदगी पर सफाई नायकों का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
पहली बारिश के बाद नगर में नालों और नालियों की सफाई की पोल खुल गई। हर तरफ जलभराव हो गया। ऐसी स्थिति दोबारा न बने, इसके लिए प्रशासन ने कवायद शुरू की है।
विज्ञापन

शनिवार को एडीएम वंदना त्रिवेदी ने मुख्य सड़कों से लेकर मोहल्लों के नालों तक की हालत देखी। स्थिति खराब मिलने पर वह भड़क उठीं। निरीक्षण के दौरान उन्हें मुख्य मार्ग से लेकर नगर के 13 वार्डों में नालियां गंदगी से पटी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एडीएम ने सफाई कर्मियों को जमकर फटकार लगाई। गंदगी से पटे नाले गर्रा नदी में गिरते मिले। इस पर ईओ अवनीश शुक्ल से पूछा कि तुम्हें क्यों न सस्पेंड कर दूं, पांच साल से मठाधीश बने बैठे हो।

इसके बाद उन्होंने सवायजपुर के नोडल अधिकारी आरसी यादव को फोन करके नालों की सफाई के बारे में पूछा तो वह भी कोई जवाब नहीं दे पाए।
एडीएम ने सफाई नायकों का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद मोहल्ला सुलहसराय निवासी रानी से मुलाकात कर आवास से संबंधित शिकायत की जानकारी ली। उन्होंने मामले की जांच कराके कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed