{"_id":"6255b1907a2560018a0e9ad9","slug":"hardoi-news-vicious-arrested-with-a-reward-of-10-thousand-hardoi-news-knp6906901182","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 हजार का इनामी शातिर चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
हरदोई। चोरी के मामले में वांछित 10 हजार के ईनामी को अतरौली पुलिस ने दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
अतरौली प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि सीतापुर के सदरपुर थाने के लालपुर गांव निवासी कलीम शातिर अपराधी है। वह सीतापुर के अलावा अतरौली व अन्य थाना क्षेत्रों में चोरी व लूट की वारदातों को अंजाम दे चुका है।
अतरौली थाने में उसके खिलाफ 12 मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार था। उसके ऊपर 10 हजार का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
मंगलवार की सुबह पुलिस ने गांव में दविश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा व कारतूस मिला हुआ। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेज दिया गया।