फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news, Utensils and food grains stolen from school, children returned without food

hardoi news, स्कूल से बर्तन खाद्यान्न चोरी, बिना भोजन किए लौटे 75 बच्चे

Fri, 08 Jul 2022 06:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
hardoi news, Utensils and food grains stolen from school, children returned without food
फोटो-13- प्राथमिक विद्यालय गौरिया में चोरी की घटना के बाद टूटा ग्रिल दिखाते प्रधानाध्यापक सुधीर स? - फोटो : HARDOI
सवायजपुर। क्षेत्र के गौरिया गांव स्थित उच्च प्राथमिक स्कूल में खिड़की की ग्रिल काटकर गुरुवार रात चोरों ने गैस सिलिंडर, खाद्यान्न, बर्तन आदि पार कर दिए। शुक्रवार स्कूल में भोजन न बनने से बच्चे बिना खाए घर लौटे। प्रधानाध्यापक ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरपालपुर ब्लॉक के गौरिया गांव में जूनियर स्कूल बना है। गुरुवार रात चोरों ने स्कूल की रसोई में लगी खिड़की की ग्रिल काट दी। इसके बाद अंदर घुस गए और दो गैस सिलिंडर, भट्ठी, भगौना, बाल्टी, 50 किलो चावल, 50 किलो आटा, खाद्यान्न बनाने के अन्य बर्तन, सरसों और रिफाइंड, मसाले चोरी करके ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह स्कूल खुलने पर पहुंची रसोईयां सत्यवती व सत्यदेवी को रसोई का ताला टूटा मिला। रसोइया ने इसकी सूचना प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिंह को दी। कुछ ही देर में प्रधानाध्यापक व शिक्षक मौके आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरी होने के कारण शुक्रवार को मिड-डे-योजना के तहत खाना नहीं बना। ऐसे में विद्यालय आए बच्चे बिना खाना खाए है लौट गए। कोतवाल उमाकांत दीपक ने कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed