फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,The spices used in the medical college building were sent for examination

कृषि विज्ञान केन्द्र के निर्माण में मिली खामियां, नोटिस जारी

Wed, 22 Jun 2022 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,The spices used in the medical college building were sent for examination
फोटो-03- जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन हॉस्टल का निरीक्षण करती सीडीओ आकांक्षा राना - फोटो : HARDOI
हरदोई। बुधवार को सीडीओ आकांक्षा राना ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन और कृषि विज्ञान केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज भवन में लग रहे निर्माण सामग्री के मसाले का सैंपल जांच के लिए भिजवाया। वहीं, केवीके में भवन मानक के अनुसार नहीं होने पर यूपीपीसीएल को नोटिस जारी किया।
विज्ञापन

सीडीओ बुधवार को सहायक अभियंता डीआरडीए राजेश सिंह और लोक निर्माण विभाग के अभियंता के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचीं। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों को बारीकी से देखा।
विज्ञापन

यहां कॉलेज के प्रशासनिक भवन, ओपीडी ब्लॉक, जूनियर एवं सीनियर रेजीडेंट एवं नर्सेस हॉस्टल के भवनों का निर्माण देखने के बाद उन्होंने कार्यदायी संस्था के इंजीनियर्स को समय से कार्य पूरे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तीन भवनों में काम चल रहा था, जबकि एक में बंद था। पता करने पर बताया गया कि इस भवन को तोड़ने की अनुमति अभी नहीं मिली है। भवन में लग रही ईंट जांच में मानक के अनुसार मिली।

इसके बाद सीडीओ टीम के साथ केवीके पहुंचीं। यहां बन रहे मीटिंग हॉल का काम मानक के अनुसार नहीं मिला। सीडीओ ने बताया कि कार्य में खामियां मिलने पर कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed