{"_id":"62b6eccfb7acb20bd17e14a7","slug":"hardoi-news-tempo-overturns-to-save-e-rickshaw-three-injured-hardoi-news-knp7041412106","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा को बचाने में टेंपो पलटा,तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा को बचाने में टेंपो पलटा,तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरपालपुर। चौंसार मार्ग पर जोधनपुरवा गांव के पास शनिवार सुबह सामने से आ रहे ई-रिक्शा को बचाने में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों ने टेंपो में फंसे लोगों को निकालकर एंबुलेंस से सीएचसी भेजा।
दहेलिया गांव से एक टेंपो सवारियां लेकर हरपालपुर आ रहा था। रास्ते में जोधनपुरवा गांव के पास सामने से आए ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया।
हादसे में टेंपो सवार दहेलिया निवासी मोबीन (60), टिकार निवासी ज्ञानेश (26), सोनू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ई-रिक्शा चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा गया। जहां डॉक्टर ने सोनू की हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।