{"_id":"62a4cad1eb70e634852082e3","slug":"hardoi-news-teenager-drowns-while-taking-bath-in-garra-river-hardoi-news-knp70183218","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूमों के साथ नहाने गई किशोरी नदी में डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूमों के साथ नहाने गई किशोरी नदी में डूबी
विज्ञापन
फोटो-26- घटनास्थल पर लगी भीड़
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाली। दो मासूम बच्चियों के साथ गर्रा नदी में नहाने गई किशोरी डूब गई। मासूमों ने उसे डूबता देख घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन गोताखोरों की मदद से किशोरी की तलाश में जुटे हैं।
गांव कहारकोला निवासी खुशबू (17) शनिवार की दोपहर पड़ोस की शिवानी (7) और दीपिका (10) के साथ गांव के पास निकली गर्रा नदी में नहाने गई थी। खुशबू नदी में नहाने लगी। जबकि दोनों बच्चियां नदी किनारे खड़ी रहीं।
नहाते समय खुशबू डूब गई। उसे नदी में डूबता देख रोते हुए घर पहुंची बच्चियों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों को नदी के किनारे खुशबू की चप्पलें मिलीं।
विज्ञापन
घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश शुरू कराई। देर शाम होने तक किशोरी नहीं मिली। एसओ सुनील कुमार कौल ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है।

फोटो-27- खुशबू। संवाद- फोटो : HARDOI