फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   hardoi news,School items stolen by cutting window bars

खिड़की की सरिया काटकर स्कूल के सामान चोरी

Thu, 16 Jun 2022 05:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
hardoi news,School items stolen by cutting window bars
फोटो-01-प्राथमिक विद्यालय में चोरी के बाद खुली पड़ी अलमारी दिखाती प्रधानाध्यापिका शाहीन फातिमा - फोटो : HARDOI
हरदोई। शहर के मोहल्ला सरांय थोक पश्चिमी में चोरों ने प्राथमिक विद्यालय को अपना निशाना बनाया। विद्यालय की खिड़की की सरिया काटकर चोर खेल सामग्री, एलईडी समेत हजारों का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन

सुबह विद्यालय खुलने पर स्टाफ ने सामान बिखरा पड़ा देखा। उन्होंने घटना की सूचना प्रधानाध्यापिका को दी। प्रधानाध्यापक ने कोतवाली पुलिस को चोरी की सूचना दी।
विज्ञापन

मोहल्ला सरांय थोक पश्चिमी में महाराज सिंह प्राथमिक विद्यालय संचालित है। गुरुवार सुबह ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म होने के बाद विद्यालय खुला।
कमरों के ताले खोलने आई रसोइयां व अन्य स्टॉफ ने एक कमरे में सामान बिखरा पड़ा और अलमारी खुली पड़ी देखी। स्टाफ ने प्रधानाध्यापक शाहीन फातिमा को विद्यालय में चोरी होने की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंची प्रधानाध्यापक ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रधानाध्यापक के मुताबिक विद्यालय बंद होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने अलमारी में रखी खेल सामग्री, एलईडी, पंखे, कुर्सियां, पुस्तकालय सामग्री ले जाने के साथ ही अलमारी व अन्य चीजों में तोड़फोड़ की।
बताया कि इससे पहले मार्च में भी चोरों ने विद्यालय से विद्युत उपकरण चोरी कर लिए थे। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

फोटो-02- चोरी के बाद कक्ष में फैला पड़ा सामान

फोटो-02- चोरी के बाद कक्ष में फैला पड़ा सामान- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed