{"_id":"608edfc38ebc3e8da7786b95","slug":"hardoi-news-representative-chief-bdc-and-wife-lost-election-post-of-principal-hardoi-news-knp6264269139","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख प्रतिनिधि, बीडीसी व पत्नी प्रधान पद पर चुनाव हारीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख प्रतिनिधि, बीडीसी व पत्नी प्रधान पद पर चुनाव हारीं
विज्ञापन
पिहानी। निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख स्वर्णलता सिंह के जेठ व प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह कोटरा गांव से बीडीसी व उनकी पत्नी ग्राम प्रधान पद पर चुनाव हार गईं। मनोज सिंह इस बार स्वयं ब्लॉक प्रमुख पद के प्रबल दावेदार थे।
वह गांव समेत मगरहा गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़े थे। वहीं पत्नी प्रभा सिंह गांव से प्रधान पद की दावेदार थीं। जारी परिणाम के मुताबिक मनोज सिंह कोटरा गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव हार गए हैं।
उनके निकटतम प्रतिद्वंदी आलोक सिंह ने 88 वोटों से उन्हें चुनाव हराया। वहीं कोटरा ग्राम सभा से उनकी पत्नी प्रभा सिंह को गांव की ही विभा देवी पत्नी राजीव सिंह ने 152 वोटों से शिकस्त दी। अभी मगरहा ग्राम पंचायत से क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का परिणाम आना शेष है।